होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आयुक्त ने सीएम डैशबोर्ड व जनशिकायतों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

आयुक्त ने सीएम डैशबोर्ड व जनशिकायतों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

8:12 PM, Jul 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

आयुक्त ने सीएम डैशबोर्ड व जनशिकायतों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर दिया विशेष जोरसीएम डैशबोर्ड में विकास कार्यों में प्रदेश में द्वितीय स्थान मिलने पर जिलाधिकारी व अधिकारियों को दी बधाईमीरजापुर। विंध्याचल मंडल के आयुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के फ्लैगशिप कार्यक्रमों, आईजीआरएस जनशिकायतों, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन पोर्टल का अवलोकन करें और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही निर्देश दिया कि सभी अधिकारी नियमित रूप से सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करें तथा मुख्यालय पर निवास करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।आयुक्त ने निर्माणाधीन परियोजनाओं और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए विकास कार्यों में निरंतर प्रगति बनाए रखने पर जोर दिया।समीक्षा के दौरान आयुक्त ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में विकास कार्यों के अंतर्गत जनपद सोनभद्र को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ सहित सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद की उपलब्धियों को और बेहतर बनाने का प्रयास करें तथा शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।बैठक में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित राजस्व, विकास एवं निर्माण कार्यों से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions