पंचायत भवन से कंप्यूटर, लैपटॉप व इनवर्टर चोरी, करीब ₹80 हजार का सामान गायब
पंचायत भवन से कंप्यूटर, लैपटॉप व इनवर्टर चोरी, करीब ₹80 हजार का सामान गायब
11:06 AM, Jul 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क (सोनभद्र)। चुर्क चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कूरा अंतर्गत मुसही गांव स्थित पंचायत भवन में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोर पंचायत भवन में रखे कंप्यूटर, लैपटॉप, इनवर्टर और बैटरी सहित करीब 80 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए।ग्राम प्रधान के अनुसार पंचायत भवन में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों कैमरे खराब पड़े थे। कैमरे खराब होने की जानकारी रोजगार सेवक को थी। बताया गया कि कुछ दिन पहले रोजगार सेवक और पंचायत सचिव ने कैमरे की मरम्मत के लिए तकनीशियन को बुलाया था, लेकिन इसकी सूचना ग्राम प्रधान को नहीं दी गई।चोरी की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव मौके पर पहुंचे तथा घटना की लिखित तहरीर चुर्क चौकी में दी।इस संबंध में चुर्क चौकी प्रभारी धर्म नारायण भार्गव ने बताया कि पंचायत भवन में चोरी की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें






