कोन पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोन पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
9:09 PM, Jul 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंटों का प्रभावी अनुपालन करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।थाना कोन पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 1211/2020, धारा 323/504 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त इन्दल कुमार उर्फ इन्द्र पुत्र गौरीशंकर तथा गौरीशंकर पुत्र स्वर्गीय रामचरित्र, दोनों निवासी ग्राम खरौंधी, थाना कोन, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया।इसके अलावा, मुकदमा संख्या 466/1995, धारा 323 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त अल्ताफ रजा पुत्र स्वर्गीय तौफीक, निवासी कस्बा कोन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र को भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु रवाना कर दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक त्रिभुवन नारायण सिंह, उपनिरीक्षक हंसनाथ यादव, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र चौहान तथा हेड कांस्टेबल रामप्रवेश कुशवाहा शामिल रहे
यह भी पढ़ें






