स्वतंत्रता दिवस पर रोमांच और राष्ट्रप्रेम का संगम, सोनभद्र में निकली ऑफ रोड बाइक सफारी तिरंगा यात्रा
सोनभद्र। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सोनभद्र में राष्ट्रप्रेम, रोमांच और पर्यटन का अनूठा संगम देखने को मिला। सोन एडवेंचर की ओर से आयोजित ‘ऑफ रोड बाइक सफारी तिरंगा यात्रा’ को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्वयं बाइक चलाकर रवाना किया
7:57 PM, Aug 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सोनभद्र में राष्ट्रप्रेम, रोमांच और पर्यटन का अनूठा संगम देखने को मिला। सोन एडवेंचर की ओर से आयोजित ‘ऑफ रोड बाइक सफारी तिरंगा यात्रा’ को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्वयं बाइक चलाकर रवाना किया। तिरंगे के साथ निकली इस साहसिक यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में नया रंग भरने के साथ सोनभद्र के एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाओं को भी सामने रखा।यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों और बाइकों पर तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। ऑफ रोड मार्गों पर बाइक सफारी के जरिए प्रतिभागियों ने जनपद के प्राकृतिक और रोमांचक क्षेत्रों का अनुभव किया। आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ सोनभद्र की प्राकृतिक खूबसूरती को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाना रहा।इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि सोनभद्र प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से बेहद समृद्ध जनपद है। यहां के पहाड़, जंगल, जलप्रपात और अन्य प्राकृतिक स्थल साहसिक पर्यटन के लिए व्यापक संभावनाएं रखते हैं। इस तरह की गतिविधियों से जनपद के पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलने के साथ देश-प्रदेश के पर्यटकों को सोनभद्र की ओर आकर्षित करने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि पर्यटन और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए सोनभद्र को एक विशिष्ट पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।तिरंगा यात्रा ने दिया देशभक्ति और पर्यटन का संदेशऑफ रोड बाइक सफारी के दौरान रोमांच के साथ देशभक्ति का उत्साह भी देखने को मिला। तिरंगे के साथ निकली बाइक रैली ने स्वतंत्रता दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। साथ ही आयोजन ने यह भी रेखांकित किया कि सोनभद्र के दुर्गम, प्राकृतिक और साहसिक क्षेत्रों को जिम्मेदार एवं सुरक्षित पर्यटन के माध्यम से नई पहचान दिलाई जा सकती है।सोन एडवेंचर की इस पहल को जनपद में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने और युवाओं को स्थानीय पर्यटन से जोड़ने की दिशा में अभिनव प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें






