होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

11 हजार वोल्ट लाइन पर कार्य के दौरान झुलसे संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

11 हजार वोल्ट लाइन पर कार्य के दौरान झुलसे संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

8:36 PM, May 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

11 हजार वोल्ट लाइन पर कार्य के दौरान झुलसे संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र: कोन विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत संविदाकर्मी लाइनमैन वीरेंद्र गुप्ता की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। 11 हजार वोल्टेज लाइन पर कार्य के दौरान हुए हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोन थाना क्षेत्र के घघिया गांव निवासी वीरेंद्र गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता सोमवार दोपहर करीब एक बजे मिश्री गांव क्षेत्र में पोल पर चढ़कर 11 हजार वोल्टेज लाइन का जम्फर जोड़ने का कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक तेज हवा चलने से पास से गुजर रही दूसरे फीडर की तार आपस में संपर्क में आ गई, जिससे लाइन में अचानक विद्युत प्रवाहित हो गई।करंट की चपेट में आने से वीरेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए और पोल से नीचे गिर पड़े। हादसे में उनके हाथ-पैर गंभीर रूप से प्रभावित हुए और शरीर में कई गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल लाइनमैन को तत्काल कोन स्थित चिकित्सक के पास पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।वाराणसी में इलाज के दौरान सोमवार रात करीब आठ बजे वीरेंद्र गुप्ता ने दम तोड़ दिया।मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में मझले थे। उनके निधन से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ हग्रामीणों ने विद्युत विभाग से कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। वहीं घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions