होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

*लाभांश बढ़ाने की मांग पर कोटेदारों ने वितरण बहिष्कार का किया ऐलान

*लाभांश बढ़ाने की मांग पर कोटेदारों ने वितरण बहिष्कार का किया ऐलान*

4:35 PM, Jul 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

*लाभांश बढ़ाने की मांग पर कोटेदारों ने वितरण बहिष्कार का किया ऐलान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर 28 जुलाई को विधानसभा तक पैदल मार्च की चेतावनी

राबर्ट्सगंज सोनभद्र ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के बैनर तले सोमवार को जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में जनपद के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कोटेदारों ने लाभांश बढ़ाने, न्यूनतम मासिक आय सुनिश्चित करने तथा लंबे समय से लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।कोटेदारों का कहना है कि वे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मात्र 10 रुपये प्रति क्विंटल का लाभांश दिया जा रहा है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में बेहद अपर्याप्त है। फेडरेशन ने दावा किया कि हरियाणा, दिल्ली, गोवा और गुजरात जैसे राज्यों में कोटेदारों को अधिक लाभांश या न्यूनतम आय की व्यवस्था उपलब्ध है, जबकि उत्तर प्रदेश के कोटेदार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेश के लगभग 80 हजार कोटेदार अगस्त 2026 में खाद्यान्न वितरण का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि राशन वितरण प्रभावित होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और खाद्य विभाग की होगी।फेडरेशन ने आगे की रणनीति भी घोषित करते हुए बताया कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में 28 जुलाई को सुबह 10 बजे लखनऊ के चारबाग स्थित रवीन्द्रालय से विधानसभा तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा और सरकार को पुनः ज्ञापन सौंपा जाएगा।इस अवसर पर कोन ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश कुमार, अजय विश्वकर्मा, अयोध्या प्रसाद, विनय कुमार कनौजिया, रणजीत कुमार, मनोज कुमार, सूर्यमणि भारती सहित बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions