बीजपुर थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज करंट उतरने से दंपति की मौत, महिला झुलसी
बीजपुर थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज करंट उतरने से दंपति की मौत, महिला झुलसी
8:56 PM, May 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झीलों में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। कई घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट उतरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक बुजुर्ग दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका इलाज जारी है।मृतकों की पहचान श्रीराम पुत्र कपूर विश्वकर्मा (लगभग 65 वर्ष) और उनकी पत्नी फूलमती (लगभग 63 वर्ष), निवासी झीलों, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान घर में लगे बिजली बोर्ड और दरवाजे के ऊपर से गए तारों में अचानक आग लग गई।आग और करंट देखकर फूलमती दरवाजा खोलने गईं, तभी दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। पत्नी को बचाने के लिए श्रीराम दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं, इंद्रा देवी पत्नी कृष्ण माधव (लगभग 60 वर्ष) भी करंट से झुलस गईं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल 11 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन बंद करवाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया और अन्य लोगों की जान बच सकी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें






