Crime news : खेत से वापस आ रहे व्यक्ति पर हमला, सिर के पास आई चोट, इलाज जारी
शाहगंज। थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम घर के बाहर बैठे विनय श्रीवास्तव (50) पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना में वह घायल हो गए। हमले के पीछे पुराना विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
6:52 AM, Oct 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

शाहगंज। थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम घर के बाहर बैठे विनय श्रीवास्तव (50) पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना में वह घायल हो गए। हमले के पीछे पुराना विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विनय श्रीवास्तव के मुताबिक, वह देर शाम अपने खेत से वापस घर के तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तीन से चार लोग बाहरी हमलावर द्वारा रास्ते में ही हमला कर दिए घटना के बाद शुरुआत में फायरिंग की बात सामने आई, हालांकि बाद में किसी अन्य तरीके से चोट लगने की आशंका भी जताई गई। हमले में उनके सिर के पास चोट आई।
घटना की सूचना पर घोरावल के सीओ राजेश राय और शाहगंज थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
सीओ राजेश राय ने बताया कि शिकायतकर्ता का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। आशंका है कि इसी विवाद के चलते हमला किया गया हो। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।