Crime news:फ्लाईओवर के नीचे कपड़ों के ढेर में मिला 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रोडवेज मोड़ के पास फ्लाईओवर के नीचे टेंट हाउस के कपड़ों के ढेर में करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
4:12 PM, Sep 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रोडवेज मोड़ के पास फ्लाईओवर के नीचे टेंट हाउस के कपड़ों के ढेर में करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।जानकारी के अनुसार, रोडवेज मोड़ के पास फ्लाईओवर के नीचे टेंट हाउस का कपड़ा काफी समय से ढेर के रूप में रखा हुआ था। शुक्रवार सुबह लोगों की नजर कपड़ों के बीच पड़े वृद्ध के शव पर गई। शव की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी अनिल विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कपड़ों के ढेर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया।पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शव की स्थिति और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।मृतक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियां और अधिक स्पष्ट हो सकेंगी।
यह भी पढ़ें






