Crime news: संदिग्ध परिस्थितियों मे पंप हाउस के अंदर फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय संविदा कर्मी का शव, मचा हड़कंप
अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर-13 स्थित पहाड़ी शिव मंदिर एवं विश्वकर्मा मंदिर के पास एलएंडटी कंपनी के पंप हाउस में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय संविदा कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
8:59 AM, Nov 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रात की ड्यूटी पर पहुंचे दूसरे कर्मचारी ने देखा शव, पुलिस जांच में जुटी; पंप हाउस में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी नहीं होने पर उठे सवाल
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर-13 स्थित पहाड़ी शिव मंदिर एवं विश्वकर्मा मंदिर के पास एलएंडटी कंपनी के पंप हाउस में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय संविदा कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान पिपरी सोनवानी गांव निवासी इबरार खान (22) पुत्र मोहम्मद पप्पू खान उर्फ साहब खान के रूप में हुई है। वह एलएंडटी कंपनी के वाटर एंड मेंटेनेंस टोटल सॉल्यूशन में संविदा पर पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात दूसरी पाली में ड्यूटी करने पहुंचे एक अन्य कर्मचारी ने पंप हाउस के अंदर इबरार का शव फंदे से लटका देखा। यह देखते ही उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी सूचना संबंधित लोगों और पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पंचायतनामा भरने के बाद रेनुसागर स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद पंप हाउस की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां न तो कोई सुरक्षा गार्ड तैनात है और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि संवेदनशील पंप हाउस की निगरानी और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार कंपनी की ओर से क्या इंतजाम किए गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।






