होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Crime news:खेत में जहरीले जंतु के डंसने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोनभद्र। थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव निवासी 58 वर्षीय असर्फी भुइयां पुत्र केशव भुइयां की जहरीले जंतु के डंसने से मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया

8:57 AM, Sep 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Crime news:खेत में जहरीले जंतु के डंसने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सर्पदंश से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहरामखेत में काम कर रहे अधेड़ को जहरीले जंतु ने डंसा, मौतविंढमगंज, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव निवासी 58 वर्षीय असर्फी भुइयां पुत्र केशव भुइयां की जहरीले जंतु के डंसने से मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों के अनुसार, असर्फी भुइयां खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उन्हें डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व ग्राम प्रधान मेदनीखाड़ मुन्ना लाल गौतम भी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केशरी, मुन्ना भुइयां, कमलेश भुइयां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।चिकित्सक की सूचना पर उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव हमराह आयुष्मान के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।असर्फी भुइयां अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions