होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोन नदी में मछली पकड़ रहे अधेड़ पर मगरमच्छ ने किया हमला, संघर्ष कर बचाई जान

सोन नदी में मछली पकड़ रहे अधेड़ पर मगरमच्छ ने किया हमला, संघर्ष कर बचाई जान

8:09 PM, Aug 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोन नदी में मछली पकड़ रहे अधेड़ पर मगरमच्छ ने किया हमला, संघर्ष कर बचाई जान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र : चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव स्थित चौधरान टोला में शनिवार सुबह सोन नदी में मछली पकड़ने गए एक अधेड़ पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने उनका पैर अपने जबड़ों में जकड़ लिया और उन्हें नदी की ओर खींचने लगा। अधेड़ ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ से संघर्ष किया और किसी तरह अपना पैर छुड़ाकर जान बचाई। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया है।करगरा गांव के चौधरान टोला निवासी 55 वर्षीय लल्लू साहनी पुत्र रामप्यारे साहनी शनिवार सुबह करीब सात बजे गांव के पास सोन नदी किनारे मछली पकड़ने गए थे।

वह नदी के किनारे बैठकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उनके पैर को अपने जबड़ों में दबोच लिया।मगरमच्छ उन्हें नदी के गहरे पानी की ओर खींचने लगा। इस दौरान लल्लू साहनी ने हिम्मत नहीं हारी और मगरमच्छ से संघर्ष करते हुए किसी तरह अपना पैर उसके जबड़ों से छुड़ा लिया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला

मगरमच्छ के हमले से लल्लू साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सोन नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी से नदी किनारे जाने वाले लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से नदी किनारे निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions