साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड का शिकार हुए युवक के ₹12,200 कराए वापस
साइबर टीम ने साइबरका शिकार, युवक के रकम हुआ वापस
9:31 PM, Apr 12, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: नरेश गुप्ता

सोनभद्र। बभनी साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को एक और सफलता मिली है। बभनी थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आवेदक के खाते से गलती से ट्रांसफर हुए ₹12,200 की पूरी राशि सफलतापूर्वक वापस करा दी है।ग्राम परसाटोला निवासी प्रमोद कुमार पुत्र शिवकुमार से अनजाने में ₹12,200 की धनराशि किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित हो गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत भारत सरकार के NCRP पर दर्ज कराई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए बभनी पुलिस की साइबर टीम ने तत्काल कदम उठाते हुए टीम ने साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया।और गलत खाते में गई धनराशि को होल्ड कराया गया।विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार (12 अप्रैल) को पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस भेज दी गई।अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर प्रमोद कुमार के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी दुद्धी सहित बभनी पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें याwww.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
यह भी पढ़ें






