Dandiya dance program:22 अक्टूबर को सजेगी डांडिया नाइट की महफिल, 300 से अधिक लोग करेंगे प्रतिभाग
सोनभद्र। रंग-बिरंगी रोशनी, मधुर संगीत और पारंपरिक परिधानों के बीच रॉबर्ट्सगंज में 22 अक्टूबर को भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। तरुण महिला केसरवानी क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
8:53 PM, Oct 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रंग-बिरंगी रोशनी, मधुर संगीत और पारंपरिक परिधानों के बीच रॉबर्ट्सगंज में 22 अक्टूबर को भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। तरुण महिला केसरवानी क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन को यादगार बनाने के लिए क्लब की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी क्रम में बुधवार को नगर के सिविल लाइन रोड स्थित होटल सवेरा परिसर में आयोजन समिति की बैठक कर तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केसरी ने बताया कि 22 अक्टूबर को शाम छह बजे से शुरू होने वाला यह आयोजन नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक चनिया-चोली और पुरुष कुर्ता-पायजामा पहनकर डांडिया की धुन पर थिरकते नजर आएंगे। आयोजन में संगीत और नृत्य के साथ विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं चटपटे व्यंजनों की भी व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए लाइटिंग तथा साउंड सिस्टम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। देश के कई प्रसिद्ध सिंगर और डीजे आर्टिस्ट अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। इसके साथ ही डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से आकर्षक पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
बैठक में तैयारियों की बनी रूपरेखाडांडिया नाइट को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, प्रतिभागियों की भागीदारी और अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने आयोजन को भव्य, व्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए अपने सुझाव भी रखे।
बैठक में बिना केसरी, शालिनी, प्रीति केसरी, शालू केसरी, शिल्पी केसरी, प्रियंका केशरी, स्वयमा केसरी, पूजा केसरी, सोनी केसरी, वंदना पांडेय, रीना, रूपाली केसरी, सीमा केसरी, आशीष केसरी, राजेश केसरी, मिथिल, मंगल केसर, अभिषेक केसरी, श्याम केसरी और जय केसरी सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।






