होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Murder:संदिग्ध हालात में खेत में खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव, नाक-मुंह से था खून, हत्या

घोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव में शनिवार को सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान राम सिंह गोंड (60) पुत्र स्व. सुब्बा लाल, निवासी तेंदुआ, थाना घोरावल के रूप में हुई।

9:57 PM, Sep 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Murder:संदिग्ध हालात में खेत में खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव, नाक-मुंह से था खून, हत्या
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


घोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव में शनिवार को सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान राम सिंह गोंड (60) पुत्र स्व. सुब्बा लाल, निवासी तेंदुआ, थाना घोरावल के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार मृतक के नाक और मुंह से खून निकल रहा था, जबकि गले पर खरोंच के निशान भी पाए गए। इससे घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions