होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

घर से लापता किशोरी का कुएं में मिला शव, गांव में पसरा मातम

घर से लापता किशोरी का कुएं में मिला शव, गांव में पसरा मातम

7:58 PM, Jun 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घर से लापता किशोरी का कुएं में मिला शव, गांव में पसरा मातम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी क्षेत्र के सायल गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी


दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी थाना क्षेत्र के ग्राम सायल (ग्राम सभा सरडीहा) में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। घर से बिना बताए निकली 13 वर्षीय किशोरी का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में मिलने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सायल निवासी मीतराज यादव की पुत्री प्रियंका यादव (13 वर्ष), जो कक्षा सात की छात्रा थी, बीते दिनों अचानक घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और रिश्तेदारों सहित आसपास के गांवों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में एक शव देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान प्रियंका यादव के रूप में की गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची दुद्धी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

विज्ञापन

पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। किशोरी की असामयिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि किशोरी के कुएं में मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मृत्यु का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही चल सकेगा।घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions