कुएं में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी — जांच में जुटी पुलिस
कुएं में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी — जांच में जुटी पुलिस
1:22 PM, May 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र/चोपन: चोपन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित भारत टेंट हाउस के पीछे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने की सूचना फैली। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने कुएं में एक शव उतराता हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया।शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना—तीनों संभावनाओं पर बारीकी से पड़ताल चल रही हघटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल भी देखा जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें






