होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

दुद्धी रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, एक साल पहले इसी जगह दादी की भी हुई थी ट्रेन से कटकर मौत.

आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।

sonebhadra

5:14 PM, Nov 2, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ

दुद्धी रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, एक साल पहले इसी जगह दादी की भी हुई थी ट्रेन से कटकर मौत.

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी( सोनभद्र)कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में शनिवार देर शाम रेलवे अप लाइन पर एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजखड़ गांव निवासी सतेंद्र (22) पुत्र शीतल शनिवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन दिनभर वापस नहीं लौटे। देर शाम करीब 7 बजे ग्रामीणों ने घर के समीप रेलवे अप लाइन के दक्षिणी छोर पर पोल संख्या 80/21 और 23 के बीच पटरी पर एक शव पड़ा देखा।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी की मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों के मुताबिक,मृतक सतेंद्र अपने घर का सबसे बड़ा लड़का था। वह बाहर रहकर मजदूरी करता था और इन दिनों घर पर ही था। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया है । स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि, ठीक एक साल पहले ठीक इसी स्थान पर सतेंद्र की दादी भी ट्रेन की चपेट में आ गई थी, जिनकी दुर्घटना में मौत हो गई थी। एक ही परिवार में एक ही जगह पर ऐसी दो दर्दनाक घटनाओं से हर कोई स्तब्ध है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions