होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी

सोनभद्र: अधवार गांव में घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी

5:51 PM, Jul 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जितेन्द्र कुमार मौर्य, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)।सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अधवार गांव में गुरुवार सुबह एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, अधवार गांव निवासी गोपाल चौहान (65) पुत्र स्वर्गीय रामपति चौहान घर में अकेले थे। ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार को गोपाल चौहान और उनकी पत्नी के बीच मायके जाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उनकी पत्नी मायके चली गईं और गोपाल चौहान घर पर अकेले रह गए।गुरुवार सुबह गांव के कुछ मजदूर धान की रोपाई के लिए उन्हें बुलाने उनके घर पहुंचे। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर लोगों ने खिड़की से अंदर देखा तो गोपाल चौहान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मोर्चरी हाउस भेज दिया गया।बताया गया कि गोपाल चौहान की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और उनका कोई पुत्र नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, यह उनकी तीसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था, जबकि दूसरी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी।राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions