रेलवे ट्रैक के पास मिला अधेड़ का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका
रेलवे ट्रैक के पास मिला अधेड़ का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका
10:39 AM, Jun 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

डाला/चोपन: चोपन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पनारी के टोला बगबईसा के पास सलाईबनवा और गुरमुरा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के निकट एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान दूधनाथ यादव (45), पुत्र रामदास यादव, निवासी पनारी के टोला बगबईसा के रूप में हुई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई विनोद यादव ने पुलिस टीम के साथ शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।परिजनों के अनुसार, दूधनाथ यादव रात में शौच के लिए घर से निकले थे। बाद में उनका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, जिसके सिर और पैर में गंभीर चोटें थीं। प्रारंभिक आशंका है कि उनकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






