होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कुएं में मिला वृद्ध किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम

कुएं में मिला वृद्ध किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम

9:16 PM, Jun 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कुएं में मिला वृद्ध किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

कुएं में मिला वृद्ध किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम


रविवार शाम घर से निकले थे हरिदास पाल,रातभर तलाश के बाद सुबह कुएं में मिला शव


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुआर गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक वृद्ध किसान का शव घर के समीप स्थित कुएं में उतराता मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बहुआर गांव निवासी हरिदास पाल (65 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बलदेव पाल रविवार देर शाम घर से निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।सोमवार सुबह ग्रामीणों ने घर के निकट स्थित कुएं में एक शव देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान हरिदास पाल के रूप में हुई। शव मिलने की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।परिजनों ने आशंका जताई है कि रात के अंधेरे में घर लौटते समय उनका पैर फिसल गया होगा, जिससे वह कुएं में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।ग्रामीणों की सूचना पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

बताया गया कि मृतक हरिदास पाल पेशे से किसान थे। उनके परिवार में पांच पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। उनकी आकस्मिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions