डोंगिया नाला में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप
डोंगिया नाला में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप
9:27 PM, Aug 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र/रेणुकूट: डोंगिया नाला में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव दिखाई देने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें






