भीखमपुर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी police
भीखमपुर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी police
10:32 AM, Jun 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में सोमवार को एक युवक का शव घर के कमरे में बड़ेर के सहारे फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।जानकारी के अनुसार भीखमपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सुमित धांगर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार दोपहर परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान सुमित घर के एक कमरे में चला गया। करीब एक घंटे बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे रस्सी के फंदे से लटका देख स्तब्ध रह गए।परिजनों की सूचना पर रामपुर बरकोनिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जाता है कि सुमित चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी हो चुकी थी, हालांकि अभी उसकी कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






