सोनभद्र में संदिग्ध हालात में महिला व दो मासूमों की मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप
सोनभद्र में संदिग्ध हालात में महिला व दो मासूमों की मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप
7:45 PM, May 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

:सोनभद्र जिले के कर्मा थाना क्षेत्र के बिसहार गांव में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 25 वर्षीय प्रीति राजभर और उसके दो बच्चों—चार वर्षीय आर्यन व छह माह के आयांश—के शव उनके ही घर में मिले।मिली जानकारी के अनुसार, प्रीति का शव घर के रोशनदान से रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया गया, जबकि दोनों बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत फंदे से लटकने के कारण हुई है।बताया जा रहा है कि सोमवार रात प्रीति और उसके पति राजन राजभर के बीच घरेलू विवाद हुआ था। मंगलवार सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पति घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पांडेय व कर्मा थाना प्रभारी सहित फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया गया है।वहीं, मृतका के पिता श्याम सुंदर राजभर, निवासी चितविश्राव गांव (थाना राजगढ़, मिर्जापुर), ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रीति को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था और विभिन्न मांगों को लेकर उसे मारपीट सहनी पड़ती थी। उन्होंने अपनी बेटी और नातियों की हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
यह भी पढ़ें






