होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

उ0प्र0सरकार का कोरोना के कारण लिया गया फैसला: - 6,7,8,9, और 11वीं तक के सभी बच्चों को आगे की कक्षाओ मे किया जायेगा प्रोन्नत।

सोनभद्र- सोनप्रभात

sonbhadra

9:15 AM, Apr 14, 2020

Share:

Edited by: Ashish Gupta

उ0प्र0सरकार का कोरोना के कारण लिया गया फैसला: -  6,7,8,9, और 11वीं तक के सभी बच्चों को आगे की कक्षाओ मे किया जायेगा प्रोन्नत।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र- सोनप्रभात

एस0के0गुप्त "प्रखर"

"उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के  सभी स्कूलों के कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11 के सभी बच्चों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाएगा।"

विज्ञापन

Image

इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश का लाभ लगभग 70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा। प्रदेश में यूपी बोर्ड के लगभग 27 हजार स्कूल हैं।

Image

विज्ञापन

आदेश में कहा गया है, कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण असाधारण परिस्थितियां पैदा हुई हैं। लिहाजा शैक्षिक सत्र को नियमित करने के लिए विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाए। प्रदेश में यूपी बोर्ड के 27 हजार स्कूलों में 2000 सरकारी और 4500 सहायताप्राप्त स्कूल हैं। बाकी निजी स्कूल हैं। ज्यादातर स्कूलों में यूपी बोर्ड परीक्षा के कारण गृह परीक्षाएं बाकी थीं या चल रही थीं। जहां खत्म भी हो गई थीं वहां अभी कॉपियां चेक नहीं हो पाई थीं।

Image

"अभी यूपी बोर्ड की कक्षा 10 व 12 वीं की कॉपियां भी चेक नहीं हो पाई हैं लिहाजा लॉकडाउन खुलते ही बोर्ड का रिजल्ट निकालना विभाग की पहली प्राथमिकता होगी।"

विज्ञापन

Image

सोनप्रभात मोबाइल न्यूज एप्लिकेशन डाउनलोड करें यहाँ क्लिक कर।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions