होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

7:57 PM, Aug 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव के समीप राबर्ट्सगंज-शाहगंज मार्ग पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों शाहगंज थाना क्षेत्र के ढुटेर गांव स्थित अपने पाही से वापस घर लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनवार गांव निवासी 55 वर्षीय संतोष चौहान पुत्र स्वर्गीय रामदुलारे चौहान अपने 26 वर्षीय पुत्र सत्यम चौहान के साथ रविवार को शाहगंज थाना क्षेत्र के ढुटेर गांव स्थित अपने पाही पर गए थे। रात में दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बाइक सत्यम चला रहा था। (सोन)रात करीब नौ बजे जैसे ही वे कैथी गांव के समीप शाहगंज-राबर्ट्सगंज मार्ग पर पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता संतोष चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।(प्रभात)हादसे के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल संतोष चौहान को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।(लाइव)पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है 

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions