जंगल से भटककर नहर में गिरा हिरण, ग्रामीणों ने बचाया, इलाज के दौरान हुई मौत
जंगल से भटककर नहर में गिरा हिरण, ग्रामीणों ने बचाया, इलाज के दौरान हुई मौत
5:53 PM, Jul 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क सोनभद्र जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंचा एक हिरण नहर में गिर गया। नहर में गिरने के कारण उसे शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद कुछ बच्चों ने साहस दिखाते हुए हिरण को सुरक्षित बाहर निकाला।बाहर निकलने के बाद घायल हिरण पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह और अधिक घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हिरण को अपने साथ वन विभाग कार्यालय के पास बने सुरक्षित कक्ष में ले गई। वहां पशु चिकित्सकों को बुलाकर उसका उपचार शुरू कराया गया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही हिरण ने दम तोड़ दिया।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरण के शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं। आवश्यक कार्रवाई के बाद नियमानुसार उसका पोस्टमार्टम कराकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें






