होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जिला अस्पताल लोढ़ी की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

जिला अस्पताल लोढ़ी की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

12:39 PM, Jul 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जिला अस्पताल लोढ़ी की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर टीम सोनभद्र एवं समस्त प्रतिनिधिमंडल ने जिला अस्पताल लोढ़ी की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि जिला अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं एवं अन्य मरीजों को समय पर समुचित उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कई मरीजों एवं उनके परिजनों ने प्रसव के बाद आवश्यकता से अधिक समय तक अस्पताल में रोके जाने, उपचार एवं देखभाल में लापरवाही तथा डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार को लेकर शिकायतें दर्ज कराई हैं। इससे आम जनता में असंतोष की स्थिति बनी हुई है।प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि प्रसूता महिलाओं सहित सभी मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

साथ ही डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ को मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएं। ज्ञापन में अस्पताल की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराने, शिकायतें सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने, अस्पताल में स्वच्छता, दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं तथा अन्य मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आम जनता की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा, जिससे जिले के नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।

इस दौरान मनीष सिंह, आरती पटेल, प्रीति सिंह, राज सिंह, धर्मशिला, रौनक, अर्पिता, सुप्रिया सिंह, प्रशांत पटेल, चंदन कुशवाहा, गोलू पटेल, रविन्द्र पटेल सहित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर टीम सोनभद्र एवं समस्त प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions