महानवमी पर स्थानीय अवकाश की मांग, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी महोदय को सौंपा ज्ञापन.
19 अक्टूबर को महाष्टमी का स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग, शिक्षक संगठन ने रखीं समस्याएं
सोनभद्र
8:53 PM, Oct 14, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: यू .गुप्ता

19 अक्टूबर को महाष्टमी का स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग, शिक्षक संगठन ने रखीं समस्याएं.
सोनभद्र। महानवमी एवं शारदीय नवरात्र के पर्व को देखते हुए जनपद सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय संगठन सचिव (AIPTF), प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में 19 अक्टूबर को महाष्टमी का स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की गई।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने बताया कि सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका के अनुसार 18 अक्टूबर को रविवार होने के कारण महाष्टमी का पर्व पड़ रहा है, जबकि 19 अक्टूबर सोमवार को विद्यालय खुले रहने निर्धारित हैं और 20 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा है। ऐसे में जनपद के अधिकांश शिक्षक दूसरे जनपदों के निवासी होने के कारण अपने घर जाकर परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं। इस स्थिति में 19 अक्टूबर को विद्यालय पहुंचना उनके लिए कठिन होगा।
संगठन ने यह भी उल्लेख किया कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जारी स्थानीय सार्वजनिक अवकाश की सूची में 19 अक्टूबर को महाष्टमी का अवकाश घोषित किया गया है। इसी आधार पर परिषदीय विद्यालयों में भी उक्त तिथि को स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
ज्ञापन कार्यक्रम में जिला संरक्षक जय प्रकाश राय, जिला महामंत्री हुकूम चंद्र, जिला प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा, जिला संयुक्त मंत्री राजेश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री अभिषेक कुमार, मोहित लंबा, संजय मिश्रा (ब्लॉक अध्यक्ष, घोरावल), मनीष शर्मा (सदर ब्लॉक संरक्षक), सौरभ पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष, नगवां), अरविंद्र कुमार (सदर ब्लॉक अध्यक्ष, रॉबर्ट्सगंज), कृष्ण कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।






