होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दो माह से मानदेय न मिलने पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन

दो माह से मानदेय न मिलने पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन

3:14 PM, May 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu Lal sharma

दो माह से मानदेय न मिलने पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

। 
म्योरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दो माह से मानदेय न मिलने पर नाराजगी जताते हुए काली पट्टी बांधकर कार्य किया और शीघ्र भुगतान की मांग उठाई।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि समय पर मानदेय न मिलने से उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा तथा दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कर्मचारियों ने “मानदेय हमारा अधिकार है, भीख नहीं, उपकार नहीं” जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।कर्मचारियों ने जानकारी दी कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 18, 19 और 20 मई तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 21 मई से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा। हालांकि कर्मचारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि आपातकालीन सेवाएं पूर्व की तरह जारी रहेंगी ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से जल्द से जल्द मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। इस मौके पर डॉ. आराधना, डॉ. लालजी राम, दीपक कुमार यादव, सूरज, निर्मल राज, अमित कुमार, राजेश पटेल, राम सिंह, प्रवीण कुमार भारती, नीतू, ललिता सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions