मंडलायुक्त ने पौधारोपण महाभियान की तैयारियों की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध पौधारोपण के दिए निर्देश
मंडलायुक्त ने पौधारोपण महाभियान की तैयारियों की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध पौधारोपण के दिए निर्देश
8:09 PM, Jul 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मंडलायुक्त ने पौधारोपण महाभियान की तैयारियों की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध पौधारोपण के दिए निर्देश
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जनभागीदारी से जनआंदोलन बनाने पर जोर, पौधों के संरक्षण और जियो टैगिंग पर विशेष फोकस
सोनभद्र। जनपद में आयोजित होने वाले पौधारोपण महाभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागवार पौधारोपण लक्ष्य, तैयारियों, जनभागीदारी तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी विभाग शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पौधारोपण सुनिश्चित करें। प्रत्येक पौधारोपण स्थल की जियो टैग फोटोग्राफी निर्धारित समय पर उपलब्ध कराई जाए तथा अभियान के प्रत्येक चरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल लक्ष्य पूरा करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा, संरक्षण और नियमित देखभाल की प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि पौधों के जीवित रहने की दर अधिकतम रहे।
उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप वृहद स्तर पर पौधारोपण करते हुए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों और आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने भरोसा दिलाया कि मंडलायुक्त द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण करेंगे तथा जियो टैग फोटोग्राफ सहित सभी आवश्यक सूचनाएं समय से उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के संचालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






