लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्षता एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्षता एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
8:34 PM, Jun 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं तैनात अधिकारियों से परीक्षा संचालन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुरक्षा एवं परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा केंद्र के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।अधिकारियों ने केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों से भी संवाद किया और उन्हें शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।जनपद प्रशासन द्वारा परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े
यह भी पढ़ें






