होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर डीएम सख्त, भ्रामक सूचना देने पर अधिशासी अभियंता का वेतन रोका

विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर डीएम सख्त, भ्रामक सूचना देने पर अधिशासी अभियंता का वेतन रोका

8:41 PM, Jun 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर डीएम सख्त, भ्रामक सूचना देने पर अधिशासी अभियंता का वेतन रोका
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील सुनिश्चित करने के निर्देशसोनभद्र, 15 जून। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की संतृप्ति, स्वच्छता, विद्युतीकरण और मिड-डे मील व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत जिन विद्यालयों में अब तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को भी निर्देश दिए कि पेयजल, शौचालय, रैंप, यूरिनल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं से वंचित अथवा जर्जर विद्यालयों में मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य शीघ्र कराया जाए।बैठक में विद्यालयों के विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता पिपरी द्वारा प्रस्तुत जानकारी का जिलाधिकारी ने दूरभाष के माध्यम से सत्यापन कराया। जांच में जानकारी असत्य पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता पिपरी के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अधीक्षण अभियंता विद्युत को चेतावनी जारी करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भ्रामक या तथ्यहीन सूचना देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई, फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता, शत-प्रतिशत विद्युतीकरण एवं गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही विद्यालय खुलने के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा, जिससे व्यवस्थाओं की सतत निगरानी हो सके।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions