होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जनगणना कार्य में लापरवाही पर डीएम सख्त, 48 प्रगणकों का वेतन रोका

जनगणना कार्य में लापरवाही पर डीएम सख्त, 48 प्रगणकों का वेतन रोका

8:12 PM, Jun 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: सोन प्रभात लाइव

जनगणना कार्य में लापरवाही पर डीएम सख्त, 48 प्रगणकों का वेतन रोका
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जनगणना के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में कार्य की प्रगति का आकलन करते हुए उन्होंने 48 प्रगणकों के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान जनपद की चारों तहसीलों में कार्यरत प्रगणकों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। बैठक में पाया गया कि प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। धीमी प्रगति वाले 48 प्रगणकों में रॉबर्ट्सगंज तहसील के 19, घोरावल के 10, दुद्धी के 10 तथा ओबरा तहसील के 9 प्रगणक शामिल हैं।जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित प्रगणकों द्वारा एचएलओ एप पर परिवारों की संख्या संबंधी आंकड़ों को सिंक नहीं किया गया, जिसके कारण कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने चार्ज अधिकारियों, सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को निर्देशित किया कि आगामी दो दिनों के भीतर कार्य में उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समयावधि में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।बैठक के दौरान ग्रासिम इंडस्ट्री से संबंधित चार्ज अधिकारियों की प्रगति भी असंतोषजनक पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के लिए सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता एवं तेजी के साथ कार्य

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions