होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से डॉक्टर की मौत, इलाके में शोक

अज्ञात वाहन की टक्कर से डॉक्टर की मौत, इलाके में शोक

7:52 PM, May 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

अज्ञात वाहन की टक्कर से डॉक्टर की मौत, इलाके में शोक
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र: जिले के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. अनुभव मिश्र लगभग 18:45 बजे अपनी बाइक से जिला अस्पताल लोढ़ी से रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे।इसी दौरान लाइफ केयर हॉस्पिटल लोढ़ी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लोढ़ी के इमरजेंसी (L-2) वार्ड में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैफिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन इस घटना से चिकित्सा समुदाय और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions