डॉ. रमेश कुमार मिश्रा बने सोनभद्र के नए मुख्य चिकित्साधिकारी
डॉ. रमेश कुमार मिश्रा बने सोनभद्र के नए मुख्य चिकित्साधिकारी
6:51 PM, May 31, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए संयुक्त निदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सोनभद्र का नया मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया है।
जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठता क्रमांक-10896 वाले डॉ. रमेश कुमार मिश्रा वर्तमान में चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय, लखनऊ में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें तात्कालिक प्रभाव से सोनभद्र के रिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
शासन ने डॉ. मिश्रा को निर्देश दिया है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा कार्यभार ग्रहण प्रमाणपत्र शासन को उपलब्ध कराएं।
इस नियुक्ति से सोनभद्र जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।






