नशे में धूत युवकों की बाइक अनियंत्रित, दो घायल ,एक को जिला अस्पताल रेफर
नशे में धूत युवकों की बाइक अनियंत्रित, दो घायल ,एक को जिला अस्पताल रेफर
8:20 AM, Jul 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव में बुधवार शाम नशे में धूत दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना में दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस 108 टीम ने सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।परिजनों के अनुसार, महुली निवासी रूपेश (28) पुत्र मिट्ठूराम और उनका पड़ोसी अखिलेश (30) पुत्र भरत किसी काम से पतरिहा गए थे और शाम लगभग 6 बजे लौट रहे थे। बताया गया है कि पतरिहा गांव में विजय गामा के घर के सामने अचानक एक बैल आ जाने से उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।घटनास्थल पर मौजूद लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस पर तैनात ईएमटी दीपक व चालक विजय राजभर ने दोनों घायलों को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. सुनील सिंह ने रूपेश के सिर पर गंभीर चोट देखी और उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जबकि अखिलेश को मामूली चोटें होने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।उधर चिकित्सकों ने बताया कि दोनों युवक नशे की अवस्था में थे, जिससे इलाज करने में परेशानी हुई ।
यह भी पढ़ें






