Duddhi :स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन पैथोलॉजी सेंटर और एक डेंटल क्लीनिक सील
दुद्धी (सोनभद्र)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को दुद्धी कस्बे में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध पंजीकरण के संचालित तीन पैथोलॉजी सेंटर और एक डेंटल क्लीनिक को सील कर दिया
7:06 PM, Oct 31, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बिना पंजीकरण के चल रहे थे स्वास्थ्य केंद्र, एक सप्ताह में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिसदुद्धी (सोनभद्र)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को दुद्धी कस्बे में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध पंजीकरण के संचालित तीन पैथोलॉजी सेंटर और एक डेंटल क्लीनिक को सील कर दिया। जांच के दौरान संचालक मौके पर केंद्रों के संचालन से संबंधित आवश्यक वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित जांच केंद्रों के संचालकों में हड़कंप मच गया।स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. जीएस यादव शनिवार को दुद्धी कस्बे में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों की जांच करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मॉर्डन पैथोलॉजी, न्यू मॉर्डन पैथोलॉजी और हिन्द पैथोलॉजी सेंटर के साथ एक डेंटल क्लीनिक का निरीक्षण किया। जांच के दौरान संबंधित संचालकों से पंजीकरण एवं संचालन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे मौके पर कोई भी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर विभागीय टीम ने तीनों पैथोलॉजी सेंटर और डेंटल क्लीनिक को सील करते हुए संचालकों को नोटिस जारी किया।विभाग की ओर से संबंधित संचालकों को एक सप्ताह के भीतर पंजीकरण एवं अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।स्थानीय लोगों की मानें तो दुद्धी कस्बे में आधा दर्जन से अधिक ऐसे जांच केंद्र संचालित होने की चर्चा है, जिनके पास कथित तौर पर न तो वैध पंजीकरण है और न ही योग्य तकनीकी कर्मचारी उपलब्ध हैं। इसके बावजूद इन केंद्रों पर विभिन्न जांचों को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। चिंता की बात यह है कि कई स्थानीय चिकित्सकों द्वारा भी इन केंद्रों की जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों का उपचार किए जाने की बात सामने आती रही है। ऐसे में जांच की गुणवत्ता और रिपोर्ट की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठना लाजिमी है।इस संबंध में एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. जीएस यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पंजीकरण संबंधी वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर तीन पैथोलॉजी सेंटर और एक डेंटल क्लीनिक को सील कर नोटिस जारी किया गया है। संबंधित संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और एक सप्ताह के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें






