Duddhi:आस्था की कलश यात्रा के बीच होगा भव्य गोवर्धन पूजा एवं बिरहा मुकाबला कल
सोनभद्र। तहसील क्षेत्र दुद्धी में परंपरागत रूप से रामलीला खेल मैदान पर बुधवार, 11 नवंबर को भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव एवं बिरहा मुकाबले का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गोवर्धन पूजा समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा
7:06 PM, Nov 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील क्षेत्र दुद्धी में परंपरागत रूप से रामलीला खेल मैदान पर बुधवार, 11 नवंबर को भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव एवं बिरहा मुकाबले का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गोवर्धन पूजा समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे भव्य आस्था कलश यात्रा के साथ होगा। इसके उपरांत गाजीपुर से पधारे मुख्य पुरोहित सुरेन्द्र पंथी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोवर्धन पूजा संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान उपलों में अग्नि प्रज्ज्वलित करने, खौलते दूध से स्नान एवं अन्य पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हैरतअंगेज प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा।दोपहर 2 बजे से आयोजित मुख्य समारोह में नेपाल सरकार के पूर्व उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री तथा सांसद मातृका प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, विजय यादव, सपा नेता निरेंद्र प्रताप सिंह, बसपा जिला उपाध्यक्ष सेकरार अहमद तथा पूर्व प्राचार्य डॉ. रंजीत यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।मंचस्थ अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करने के साथ ही उनका संबोधन भी होगा। इसके बाद रात्रि 9 बजे से गाजीपुर, वाराणसी सहित विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध बिरहा गायक एवं गायिकाओं के बीच शानदार बिरहा मुकाबला आयोजित किया जाएगा, जो देर रात तक चलेगा। लोकगीतों और पारंपरिक बिरहा की प्रस्तुतियां श्रोताओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी।कार्यक्रम का संयोजन गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष अवध नारायण यादव के नेतृत्व में किया जा रहा है। समिति के संरक्षक जगदीश प्रसाद यादव एवं हरिशंकर यादव, जगत नारायण यादव, कोषाध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद यादव सहित सरजू प्रसाद यादव, बुद्धि नारायण यादव, विजय शंकर यादव, सत्यनारायण एडवोकेट, संजय यादव एडवोकेट, अभिनय यादव एडवोकेट एवं प्रेमचंद यादव समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन एवं लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनें और आयोजन की गरिमा बढ़ाएं।
यह भी पढ़ें






