होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Duddhi : मोबाइल चार्ज निकालते समय बिजली की चपेट में आया व्यक्ति सीएचसी में भर्ती

मोबाइल चार्ज निकालते समय बिजली की चपेट में आया व्यक्ति सीएचसी में भर्ती

sonbhadra

3:46 PM, Jul 17, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Jitendra Chandravanshi

Duddhi : मोबाइल चार्ज निकालते समय बिजली की चपेट में आया व्यक्ति सीएचसी में भर्ती

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी सोनभद्र ।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निमियाडीह गांव निवासी मुमताज (62) पुत्र स्व. अलाउद्दीन, अपने घर में मोबाइल चार्जर निकालने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आ गए।

घटना के जानकारी के बाबत परिजनों ने बताया कि मुमताज बिस्तर से उठकर मोबाइल को चार्जिंग पोर्ट से निकाल रहे थे तभी विद्युत बोर्ड के पास स्थित पहले से झूलते कटे हुए मेन तार से संपर्क हो गया। तेज बिजली का झटका लगने से वे कुछ दूर फेंका गए और जोरदार धड़ाम की आवाज से परिजन दौड़े ।

घटना की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुँचे और गंभीर स्थिति के देखते ही डायल 108 से एम्बुलेंस बुलाकर मुमताज को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया।जहां पर उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। परिवार वालों ने बताया कि मुमताज को बिजली के तेज झटकें और गिरने से उन्हें चोटें आई हैं, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, पर डॉक्टरों की निगरानी जारी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions