होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

दुद्धी पुलिस ने पोक्सो केस में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अभियुक्त को रविवार सुबह कस्बा बढनीनाला रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया।

सोनभद्र

5:09 PM, Nov 2, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेंद्र चंद्रवंशी

दुद्धी पुलिस ने पोक्सो केस में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अभियुक्त को रविवार सुबह कस्बा बढनीनाला रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त को रविवार सुबह कस्बा बढनीनाला रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। एसपी के पर्यवेक्षण और एसपी दुद्धी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की।

पुलिस के अनुसार, काश रावत पुत्र गिलेन्द्र रावत निवासी काली मोहाल वार्ड नंबर 1, कस्बा दुद्धी, के विरुद्ध थाना दुद्धी में मुकदमा संख्या 284/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 65(1) एवं पोक्सो एक्ट की धारा (2) में रिपोर्ट दर्ज थी। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। सूचना मिलने पर रविवार को सुबह लगभग 06:30 बजे बढनीनाला दुद्धी रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक संजय सिंह और कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार ,वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions