दुद्धी रामलीला : धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग, पूड़ी-हलवे का प्रसाद वितरित।
Duddhi News : तहसील परिसर में आयोजित ऐतिहासिक श्रीरामलीला में सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, मंगलगीतों और पारंपरिक विवाह रस्मों के बीच संपन्न हुए विवाह उत्सव ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया.
duddhi
2:25 PM, Oct 14, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Jitendra Kumar Chandrwanshi

Photo : Sonprabhat News
Duddhi News दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी तहसील परिसर में आयोजित ऐतिहासिक श्रीरामलीला में सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। वैदिक परंपराओं के अनुरूप विवाह की रस्मों और माता सीता की विदाई के भावुक दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच पूड़ी-हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया।
शिवधनुष भंग के बाद जनकपुर पहुंची अयोध्या की बारात
श्रीरामलीला के मंचन में शिवधनुष भंग के बाद राजा जनक द्वारा अयोध्या के राजा दशरथ को विवाह का संदेश भेजने का प्रसंग दिखाया गया। इसके बाद राजा दशरथ गुरुजनों और परिजनों के साथ भव्य बारात लेकर जनकपुर पहुंचे। बारात के स्वागत में जनकपुर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।
विज्ञापन

विवाह मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलगीतों के बीच विवाह की रस्में संपन्न हुईं। राजा जनक ने विधि-विधान से कन्यादान किया और प्रभु श्रीराम तथा माता सीता का विवाह संपन्न हुआ। लीला में चारों भाइयों के विवाह प्रसंग को भी प्रस्तुत किया गया।
माता सीता की विदाई ने किया भावुक
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
विवाह के बाद जब माता सीता की विदाई का प्रसंग आया तो राजा जनक, माता सुनयना और जनकपुर के निवासियों की भावुकता का मार्मिक चित्रण किया गया। इस दृश्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भी भावुक कर दिया। विवाह समारोह के दौरान श्रद्धालुओं और बारात में शामिल लोगों को पूड़ी-हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
मंगलवार को होगा राम वनवास का मंचन
विज्ञापन
श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को राम वनवास की लीला का मंचन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में प्रबंधक कमलेश सिंह कमल, अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता और कोषाध्यक्ष आलोक अग्रहरि का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता, विष्णु अग्रहरि, मनीष जायसवाल, सोनू जायसवाल, अनिल हलवाई, विकास मद्धेशिया, पीयूष कसेरा और सुरेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रीरामलीला का संचालन एवं निर्देशन महंत देवेंद्र मिश्रा और व्यास विवेकानंद मिश्रा द्वारा किया जा रहा है।






