दुद्धी (सोनभद्र) : छात्राओं ने फिर लहराया परचम, शानदार परीक्षा परिणाम से बढ़ाया विद्यालय का गौरव UP Board Result
हाई स्कूल परीक्षा में विद्यालय का कुल परिणाम 86.3 प्रतिशत रहा। इस वर्ग में अंजली कुमारी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सपना कुमारी 87.33 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि वर्षा कुमारी ने 87 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
duddhi
11:39 AM, Apr 24, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Jitendra Chandravanshi

Photo : Sonprabhat News
दुद्धी क्षेत्र स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं ने इस वर्ष भी यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट—दोनों स्तरों पर छात्राओं के शानदार परिणाम ने पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना दिया है।
हाई स्कूल परीक्षा में विद्यालय का कुल परिणाम 86.3 प्रतिशत रहा। इस वर्ग में अंजली कुमारी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सपना कुमारी 87.33 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि वर्षा कुमारी ने 87 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Ai Generated image : Sonprabhat News
विज्ञापन
वहीं इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 99 प्रतिशत सफलता दर दर्ज की। इस वर्ग में शुभी ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। संजना मौर्य 81.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि खुशबू पटेल ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें
इंटरमीडिएट कला वर्ग में भी छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जहां कुल परिणाम 81.13 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस वर्ग में फातिमा आतुफा ने 72.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सुप्रिया वर्मा और ताहेरा बानों दोनों ने 71.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अनूपा गुप्ता ने 69.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विद्यालय की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रधानाचार्या रितिका श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और शिक्षिकाओं के समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि दुद्धी का यह शिक्षण संस्थान बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।






