दुद्धी: कोरगी गांव के पास अनियंत्रित बाइक पलटी, युवक गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर
दुद्धी: कोरगी गांव के पास अनियंत्रित बाइक पलटी, युवक गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर
7:21 AM, May 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोरगी में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान परमेश (35) पुत्र सोमारू भुइंया निवासी पतरिहा, थाना विंढमगंज के रूप में हुई है। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार परमेश बाइक से डुमरा गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोरगी गांव के समीप उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को टेम्पो की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया।सीएचसी दुद्धी के चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने प्राथमिक उपचार के दौरान युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज और आवश्यक जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय युवक कथित तौर पर नशे की हालत में बाइक चला रहा था, जिसके कारण वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और हादसा हो गया। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चलाते समय सावधानी और यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें






