ओबरा पुलिस की तत्परता से 14 वर्षीय लापता छात्र तीन घंटे में सकुशल बरामद
ओबरा पुलिस की तत्परता से 14 वर्षीय लापता छात्र तीन घंटे में सकुशल बरामद
8:24 PM, Jul 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 25 जुलाई। ओबरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिन से लापता 14 वर्षीय छात्र को सूचना मिलने के मात्र तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उसकी मानवीय एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को कृष्णा नन्द दूबे, निवासी ग्राम कुलडोमरी, थाना अनपरा ने थाना ओबरा में सूचना दी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार, जो चुनार (जनपद मिर्जापुर) स्थित श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट आदर्श विद्यालय में कक्षा-9 का छात्र है, 24 जुलाई को विद्यालय से घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ओबरा पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने संभावित मार्गों और प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, उपलब्ध तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया तथा स्थानीय लोगों की मदद से सघन खोज अभियान चलाया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप सूचना मिलने के मात्र तीन घंटे के भीतर छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में छात्र ने बताया कि रास्ता भटक जाने के कारण वह रात में एक मंदिर के पुजारी के यहां रुक गया था। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।इस अभियान में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक राम सिंह यादव, हेड कांस्टेबल संतोष पटेल, हेड कांस्टेबल अनिल गुप्ता, महिला कांस्टेबल रिंकू गुप्ता, महिला कांस्टेबल रंजना यादव तथा महिला कांस्टेबल अर्चना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढ़ें






