होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

संपादकीय - "आपको ऐसा क्यों लगता है कि सिर्फ एक फोन कॉल से आप लखपति बन सकते हैं?"

संपादकीय - आशीष कुमार गुप्ता "अर्ष" - सोन प्रभात

7:48 AM, May 31, 2022

Share:

Edited by: Ashish Gupta

संपादकीय - "आपको ऐसा क्यों लगता है कि सिर्फ एक फोन कॉल से आप लखपति बन सकते हैं?"
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

संपादकीय - आशीष कुमार गुप्ता "अर्ष" - सोन प्रभात

" हैलो! हमारी बात भोला राम जी से हो रही है, आपको बताना है, कि 50 हजार नंबरों में से आपका मोबाइल नंबर चुना गया है। बहुत खुशी हो रही है बताते हुए कि फजीहत कम्पनी के एक लकी कॉन्टेस्ट में आप 20 लाख रु0 या फिर एक लग्जरी कार जीत चुके हैं। एक - दो छोटे प्रक्रिया है इसके बाद आपको आपका पुरस्कार आपको मिल जायेगा। भोला राम  :  धन्य हो प्रभु! आखिर कृपा बरस ही गई ईश्वर की मेरे ऊपर। "मुझे क्या करना होगा ? आपको कार चाहिए या नगद राशि? रजिस्ट्रेशन/ सुविधा शुल्क आपको मात्र 8 हजार रु0 सिर्फ कंपनी के खाते में डालना है, उसके बाद आपकी पुरस्कार राशि आपके खाते में पहुंच जाएगी।"

Image

भोला राम जैसे कई लोग इस प्रकार

ऑनलाइन ठगी

का शिकार हो चुके हैं, और कितने भोला राम हो भी सकते हैं। कुछ इसी प्रकार के फोन कॉल आपका

ब्रेन वॉश

विज्ञापन

करने का माद्दा रखते हैं, भोला राम 8 हजार रु0 खो कर आज भी कार के इंतजार में सड़कों की तरफ कातर निगाहों से देखता रहता है। तरीके

फजीहत कंपनियों

के बदल सकते हैं, रकम आपके आय के अनुसार कम - ज्यादा हो सकते हैं। सोचना भोला राम को है, कि अज्ञात फोन कॉल से वो कैसे

लखपति

बन सकता है? जबकि उसने किसी

लकी ड्रॉ कॉन्टेस्ट

विज्ञापन

में भाग भी नही लिया।

Image

मोबाइल रिचार्ज के नाम पर या इतने रुपए आपके खाते में आ रहे है आपके डिजिटल पेमेंट ऐप पर सीधे पेमेंट रिक्वेस्ट भी आ जायेगा, सिर्फ आपको अपना

गुप्त पिन कोड

दर्ज करके सबमिट करना है, और आपका खाता खाली। भोला राम जैसे अनेकों लोगों को लकी पुरस्कार का

लालच

विज्ञापन

देकर उनके मेहनत से अर्जित किए धन को पाने के लिए फजीहत कम्पनी जैसे

फ्रॉड कॉल

आते रहते हैं और भोलाराम जैसे लोग

ठगी का शिकार

बन जाते है।

Image

विज्ञापन

ग्रामीण

अंचलों के लोग बहुत जल्द ही उनके फेंके जाल को समझ नही पाते और यहां तक कि किसी दूसरे से इस बात को बताना मुनासिब भी नहीं समझते, क्योंकि इतना ज्यादा राशि मिलने वाला है इससे जलन की भावना उत्पन्न हो जाएगी। बिना किसी को बताए एक अज्ञात फोन कॉल के बहकावे में आकर अपनी मेहनत से अर्जित की गई रकम फजीहत कम्पनी के झोली में डाल देते हैं। कई बार एक ही भोला राम तीन से चार बार उनके लुभावने बातो में आकर एक बड़े रकम की आश में उन्हें सुविधा शुल्क / रजिस्ट्रेशन / ट्रांसपोर्टिग शुल्क भेजता रहता है।

Image

जब भी किसी फोन कॉल में आपको लखपति बनाने की बात की जा रही है, सीधा सा मतलब है कि वो आपको झांसे में लेने की कोशिश कर रहा है। यदि आपको 20 लाख रुपए मिल रहे है तो, 8 हजार रु0 उसी पुरस्कार राशि में आप बोल दो कम करने के लिए यहां तक कि आप 5 लाख तक दे दो आप सिर्फ 15 लाख ही पुरस्कार की मांग रखो, कुछ नही मिलेगा।

इस प्रकार लुभावने ऑफर वाले फोन कॉल जब भी आए तो आप सिर्फ उन्हें वो दो - तीन - चार शब्द कहें जिसे आप अपना आपा खोने के बाद प्रयुक्त करते हैं, और सीधे फोन रखने को कहें।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions