होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

संपादकीय: पत्रकार जगत नारायण विश्वकर्मा के ऑपरेशन हेतु आपका एक छोटा सहयोग संजीवनी का कार्य करेगा।

संपादकीय :  आशीष गुप्ता/ सोन प्रभात

sonbhadra

5:29 PM, Jan 11, 2023

Share:

Edited by: Ashish Gupta

संपादकीय: पत्रकार जगत नारायण विश्वकर्मा के ऑपरेशन हेतु आपका एक छोटा सहयोग संजीवनी का कार्य करेगा।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

संपादकीय :  आशीष गुप्ता/ सोन प्रभात

  • हिंदुस्तान अखबार के प्रतिष्ठित पत्रकार जगत नारायण विश्वकर्मा कैंसर की प्राथमिक अवस्था में है, बी एच यू में 19 जनवरी 2023 को उनका ऑपरेशन होना है, आपकी एक छोटी मदद किसी की जीवन बचा सकती है।
  • अपडेट : आप सब के प्रेम और सहयोग से ऑपरेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
Image

यह तस्वीर वरिष्ठ पत्रकार जगत नारायण विश्वकर्मा का है, जो हिंदुस्तान दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता हैं। शायद आप इन्हें जानते भी होंगे। सोनभद्र के प्राकृतिक संरक्षण के हितार्थ व प्रदूषण के खिलाफ विगत डेढ़ दशकों से बड़े ही मुखर स्वर से जंग लड़ते आ रहें हैं। चाहे यहाँ के जनजातियों की हित की बात रही हो या यहाँ के लोगों की मूलभूत समस्याओं जैसे शिक्षा, चिकित्सा , पानी , बिजली व सड़क की बात रही हो आपने सभी खबरों को बड़े ही प्रमुखता से प्रकाशित कराने का कार्य किया। आप दूषित फ्लोराइड युक्त, मरकरी युक्त पेयजल समस्या की लड़ाई लड़ते-लड़ते स्वयं फ्लोरोसिस से ग्रसित हो गये फिर भी हिम्मत नहीं हारे अपना जंग जारी रखा।

Image

विज्ञापन

कैंसर के प्राथमिक अवस्था में,ऑपरेशन के बाद हो सकता है जीवन सुरक्षित, आपकी एक छोटी मदद संजीवनी का कार्य करेगी।

माँ हिंदी के प्रति अगाध प्रेम व समर्पण की भावना रखने वाले इस लाल के ऊपर एक विशाल संकट आन पड़ा है। जाँच के दौरान बीएचयू के चिकित्सकों से पता चला कि इनके किडनी में गाँठ है जो अब घाव का रूप ले लिया है। जो कैंसर के प्रारंभिक अवस्था की शुरुआत है चिकित्सकों ने सलाह दिया कि इसका जल्द से जल्द ऑपरेशन करके ही नियंत्रण किया जा सकता है।

Image

आरंभ से ही जीवन समाज सेवा और पत्रकारिता को दिया, आर्थिक स्थिति नहीं है बेहतर।

विज्ञापन

इनकी आर्थिक स्थिति इतनी बेहतर नहीं कि ऑपरेशन के खर्च को वहन कर सकें। चिकित्सकों द्वारा 19 जनवरी 2023 को ऑपरेशन की तिथि निर्धारित की गयी है। म्योरपुर के स्थानीय कवि यथार्थ विष्णु ने सहयोग की पहल २१०० रु देकरशुरुआत की है। आप से भी निवदेन है कि जितना सम्भव हो सके उतना मदद करें। मदद कोई छोटी या बड़ी नहीं होती, मदद बस मदद होती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पत्रकार जगत नारायण विश्वकर्मा का ऑपरेशन सफ़ल हो। आप जल्द से जल्द स्वस्थ होकर फिर से अपने मुहिम में लग जाएं। अभी हम सबको आपकी बहुत आवश्यकता है।

Image

खाता विवरण नीचे दिया गया है, मानवता के नाम पर सहयोग जरूर करें।

रोगी का नाम - जगत नारायण विश्वकर्मा

गूगल पे - 8318377839

विज्ञापन

UPI Code- pv7911643@oksbi

पुत्री का नाम - प्रिया विश्वकर्मा

Name of A/c. - Jagat Narayan Vishwkarma

Name of Bank - State Bank of India

विज्ञापन

Name of Branch - Govindpur (UP)

A/c No. - 11721108233

CIF no.- 81412095357

IFSC - SBIN0007091

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions