सोनभद्र में कल डेढ़ घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, उपभोक्ताओं से पहले ही पानी की व्यवस्था करने की अपील
सोनभद्र। विद्युत विभाग द्वारा बुधवार को 132 केवी उपकेंद्र राबर्ट्सगंज में 33 केवी बस-2 के अनुरक्षण (मेंटेनेंस) का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
6:47 PM, Nov 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। विद्युत विभाग द्वारा बुधवार को 132 केवी उपकेंद्र राबर्ट्सगंज में 33 केवी बस-2 के अनुरक्षण (मेंटेनेंस) का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।इस दौरान 132 केवी उपकेंद्र छपका, राबर्ट्सगंज से निर्गत होने वाले 33 केवी सोनपंप-1 एवं 2 (न्यू), सोनपंप-1 एवं 2, सोनपंप-3 एवं 4, सलखन, घोरावल तहसील तथा चुर्क के 11 एवं 10 एमवीए फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।इस संबंध में अधिशासी अभियंता इन्द्रभान सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले ही पेयजल एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पानी की व्यवस्था कर लें, ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह भी पढ़ें






