मातृ दिवस पर भावुक हुआ माहौल, मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा सोनभद्र ने किया भव्य आयोजन
मातृ दिवस पर भावुक हुआ माहौल, मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा सोनभद्र ने किया भव्य आयोजन
11:05 AM, May 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा सोनभद्र द्वारा रविवार को मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंच की संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती मीना अग्रवाल की स्मृति में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर मंच की पूर्व अध्यक्षाओं — स्वाति अग्रवाल, सुनीता सराफ, निशा अग्रवाल, अंकिता केजरीवाल एवं ऋतु जालान — को सम्मानित किया गया। सभी ने अपने अनुभव साझा करते हुए मंच को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में आयशा अग्रवाल ने मां पर आधारित भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी को भावुक कर दिया। वहीं मंच की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सांवरिया ने मां पर भजन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की आंखें नम कर दीं।कोषाध्यक्ष पूनम केड़िया ने माताओं से दैनिक जीवन से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने वाली माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में सुचिता खेतान, श्रेया जालान, शशि केड़िया, सुमन केजरीवाल एवं प्रतिभा कानोड़िया शामिल रहीं।इसके अलावा माताओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति मित्तल को पुरस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम का संचालन सचिव चित्रा जालान ने किया। उन्होंने मातृ दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मई माह के दूसरे रविवार को मातृ दिवस क्यों मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने माताओं से बच्चों को संस्कार एवं भारतीय परंपराओं की जानकारी देने की अपील की, ताकि भविष्य में वृद्धाश्रम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।कार्यक्रम के अंत में सभी ने जलपान का आनंद लिया। इस अवसर पर उषा जालान, सुचिता खेतान, सुमन केजरीवाल, एकता केजरीवाल, अंकिता केजरीवाल, रितु अग्रवाल, ज्योति मित्तल, अंशिका झुनझुनवाला, शिप्रा झुनझुनवाला, सुनीता सराफ, सुनीता सांवरिया, चित्रा जालान, प्रतिभा कानोड़िया, निशा अग्रवाल, रुचि सांवरिया, शशि केड़िया, मीरा केड़िया, अनीता कानोड़िया, किरण केड़िया, सुलेखा अग्रवाल, रितु जालान, रिंकी जालान, दीप्ति केड़िया, पूनम केड़िया, स्वाति अग्रवाल, सीमा अग्रवाल एवं श्रेया जालान सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें






