चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई, मांची थाना प्रभारी की मिली जिम्मेदारी
चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई, मांची थाना प्रभारी की मिली जिम्मेदारी
5:16 PM, Jun 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क, सोनभद्र। चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव का स्थानांतरण थाना प्रभारी मांची के पद पर होने के बाद चुर्क चौकी परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।विदाई समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों, क्षेत्रीय लोगों एवं गणमान्य नागरिकों ने चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव को सम्मानित कर उनके कार्यकाल की सराहना की। लोगों ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और जनता के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं नए स्थान पर भी बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई विदाई कार्यक्रम के दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, सूरज चंद्रवंशी, अंशु खत्री, संजय सिंह, अरुण सिंह प्रधान प्रतिनिधि बिजरी रामप्रवेश यादव प्रधान प्रतिनिधि चुर्क स्वदीप श्रीवास्तव उर्फ लकी,नंदलाल आर्य, विनीत गर्ग,बबलू मोदनवाल,अनंत यादव,अनिल केसरी,शालू सभासद, बलवंत गुप्ता हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव, राम सिंह यादव, अविनाश चंद्र, सहित चुर्क चौकी के सभी स्टाफ मौजूद रहा
यह भी पढ़ें






